Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota: Advisory
State Level Advisory

*प्रशिक्षण कार्यक्रम सूचना एवं आमंत्रण* अपने परिवार को शुद्ध आहार और अपनी धरती को रसायन-मुक्त रखना चाहते हैं, तो आइए सीखें गो आधारित एवं प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक एवं प्रायोगिक तकनीक।गो आधारित प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण हेतु विगत 53 महीनों से संचालित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रत्येक माह की 15 तारीख) को आयोजित किया जा रहा है। आप भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और पधारें आगामी 15 अक्टूबर 2026 को गोयल ग्रामीण विकास संस्थान, कोटा द्वारा स्थापित श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाखोड़ा, लाडपुरा, कोटा के प्रांगण में।इस प्रशिक्षण में किसानों को 120 से अधिक फसलों की बुवाई से बाजार तक की जानकारी, खेती की लागत कम करने की तकनीक, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा खेत-आधारित प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रवेश शुल्क: ₹50 मात्रशुल्क में: चाय-नाश्ता, मध्यान्ह भोजन, डायरी-पेन एवं पूर्ण प्रशिक्षण शामिल है।पंजीकरण हेतु: 8875995439 पर कॉल या WhatsApp करें। अपना नाम पता एवं आधार कार्ड आयोजक:श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रगोयल ग्रामीण विकास संस्थान, कोटा