Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota: Advisory
State Level Advisory
Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota · 31 Aug 2026, 10:46 AM IST
नीम पत्ती घोल200 लीटर पानी ले।10 लीटर गोमूत्र डाले।2 किलो देशी गाय का ताजा गोबर मिलाएँ।10 किलो नीम (Neem) की छोटी-छोटी टहनियाँ, पत्ते समेत टुकड़ो में काटकर डाले।इस गोल को घड़ी की सुईयों की दिशा में अच्छे से धीरे-धीरे मिलाकर बोरी से ढ़क दें और 48 दिन तक छाया में रखें।दिन में 2 बार सुबह-शाम 1 मिनट तक घड़ी की सुईयों की दिशा में घोले।उस पर धूप या बारिश का पानी नहीं पड़ना चाहिए।अन्त में उसको कपड़े से छानकर भण्डारण करे।6 महीने तक उपयोग कर सकते है, इसमें पानी नही मिलाएँ, सीधा प्रयोग करें।इस से रस चूसने वाले कीट नियंत्रित होते है।
Natural farming