Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota: Advisory
State Level Advisory
Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota · 27 Aug 2026, 11:29 AM IST
खरीफ की फसलों (सोयाबीन मूंग, उड़द, धान, मक्का, आदि) में  20 दिन की फसल पर हानिकारक कीड़ों का घातक प्रभाव शुरू हो जाता है। इस के लिए 20 दिन की फसल पर कीट नियन्त्रण हेतु तम्बाकू गौ- मूत्र का घोल बनाएं इसका विवरण निम्नलिखित है -
तम्बाकू घोल तैयार करने के लिए 10 लीटर गोमूत्र, 1 किलोग्राम तम्बाकू पाउडर व 250 gm ग्वारपाठा/एलोवेरा रस ( ग्वारपाठा ना मिलने पर 1 कपड़े धोने का साबुन) को एक उबाल आने तक गर्म करे ठण्डा होने पर घोल को छाने अब 100 लीटर पानी मे इस घोल को मिलाकर स्प्रे करे यह घोल 1 बीघा के लिए है
जैविक खेती