Shriramshantay Organic Farming Research and Training Centre Kota: Advisory
State Level Advisory
खरीफ फसलों में ताजा गोबर का उपयोग करते हुए पैदावार बढ़ाए - ताजा गोबर प्रयोग विधि
1. मृदा उपचार खेत में खाद डालते समय 100 किलोग्राम प्रति एकड़ (2.5 बीघा) ताजा गोबर खाद के साथ मिलाकर फैके।
2. बुवाई पूर्व खाद नहीं दे पाते है तो प्रत्येक सिंचाई या बारिश के समय खड़ी फसल में 100 किलोग्राम प्रति एकड़ (2.5 बीघा) ताजा गोबर निम्नानुसार दे सकते है -
- बहते पानीे में घोल बहा कर:- इसके लिए खेत के किनारे पर मटके में 100 किलोग्राम ताजा गोबर घोल प्रति एकड़ कर उसके नीचे के छिद्र से रस बहने दे, ताकि पूरे खेत में गोबर रस बहता चले।
- किनारे पर बोरी या झालीदार थैली में ताजा गोबर भर कर रखें, धीरे धीरे गोबर रस बहता जाएगा।
- बहते पानी या चलती बारिश में ताजे गोबर के छोटे छोटे लड्डू बनाकर फैके।
- फव्वारे या ड्रिप संयन्त्र में वेन्चुरी के माध्यम से ताजे गोबर का घोल बनाकर 2 बार छानकर फिर वेन्चुरी के माध्यम गोबर रस फव्वारे या ड्रिप में चला सकते है। इस हेतु गोबर का घोल बनाकर कुछ घन्टे पहले भी रख सकते है। ताकि गोबर अवशेष नीचे बैठ जाएगे, रस ऊपर आ जाएगा।