Kisan Sanchar: Advisory
National Level Advisory
Kisan Sanchar · 04 Aug 2026, 06:15 PM IST
केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा 4अगस्त से 10 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान | 4 से 10 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तटीय कर्नाटक और केरल में काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है। 4 अगस्त को तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश। 4 और 6-7 अगस्त को तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।